Meerut News: केमिकल फैक्ट्री से दूषित पानी का रिसाव, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: बहसूमा क्षेत्र के गांव शाहपुर बटावली में संचालित एक केमिकल फैक्ट्री को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित और विषैले केमिकल के जमीन में समाने की वजह से गांव के नलों से काला और पीला पानी सप्लाई हो रहा है। इस दूषित पानी के सेवन से गांव में बीमारियों का प्रकोप फैल गया है और कई बच्चे, महिलाएं व ग्रामीण इसकी चपेट में आ गए हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, गांव के जितेंद्र, सत्येंद्र, बिमला, रजनी, गुंजन, कविता, सविता और नरेंद्र सहित कई लोगों की तबीयत गंभीर बनी हुई है। बीमारों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि दूषित पानी ही उनकी बीमारी की मुख्य वजह है, हालांकि असली कारणों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.