मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: बहसूमा क्षेत्र के गांव शाहपुर बटावली के समीप संचालित एक केमिकल फैक्ट्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाला दूषित केमिकल जमीन में समा रहा है, जिससे गांव में लगे नलों से दूषित पानी निकल रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि नलों से काला और पीले रंग का पानी आ रहा है। इस पानी का सेवन करने से गांव के कई बच्चे, महिलाएं और अन्य ग्रामीण बीमार हो गए हैं। बीमार लोगों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मामले से नाराज ग्रामीणों ने फैक्ट्री पर एकत्र होकर जमकर हंगामा किया और फैक्ट्री को बंद कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई बच्चे, महिलाएं और पुरुष बीमार पड़ रहे हैं। जितेंद्र, सत्येंद्र, बिमला, रजनी, गुंजन, कविता, सविता और नरेंद्र समेत क...