मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: मेरठ।केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सुधांशु शेखर वी आर टूगेदर प्राइज 2026 के फाइनल राउंड में पहुंच गए हैं। यह उनका शैक्षिक प्रोजेक्ट है जोकि विशेषज्ञों के मूल्यांकन के बाद प्रतियोगिता के अंतिम चरण व जनमत संग्रह के लिए चयनित हुआ है। इस प्रोजेक्ट के लिए विश्व भर से 155 देशों से 60633 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से सुधांशु शेखर का प्रोजेक्ट चयनित हुआ। इससे पूर्व उनका प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में चयनित हुआ था, जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल के समक्ष अपने शैक्षिक नवाचार, उसके प्रभाव और व्यापक संभावनाओं को प्रस्तुत किया। वी आर टूगेदर प्राइज का उद्देश्य नागरिक सहभागिता, सामाजिक पहलों और सकारात्मक परिवर्तन के लिए किए जा रहे कार्यों को अंतरराष्ट्रीय पहचा...