Meerut News: कृष्ण छठी पर भक्ति में डूबा शहर, जगह-जगह भंडारे
मेरठ, सितम्बर 10 -- Meerut News: शहर में भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा अर्चना, भजन कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान को छप्पन भोग सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। दशावतार भगवान परशुराम राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर जादूगर बाग में एकादशी के अवसर पर श्री कृष्ण छठी उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। महिलाओं ने कीर्तन किया। इसके बाद कढ़ी-चावल का भोग लगाया गया। सच्चिदानंद शर्मा, सुभाष शर्मा, मुकेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, दिवाकर शर्मा, मधुमय शर्मा, कनहैया शर्मा, विवेक, अंकित बंसल का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: शहर के मंदिरों-सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण छठी महोत्सव सरस्वती लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.