मेरठ, अक्टूबर 16 -- Meerut News: कुशावली गांव में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चार श्रद्धालुओं की शुक्रवार को तेहरवीं आयोजित की गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, मृतकों के परिजनों और घायलों को अब तक प्रशासनिक सहायता नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सरकारी मदद दिलाने की मांग की। एक सप्ताह पूर्व कुशावली गांव के श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। देवबंद के पास तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी थी। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए थे। अंतिम संस्कार में डीएम, एसएसपी, राज्यमंत्री और विधायक समेत ...