Meerut News: कुएं में साधु की वेशभूषा में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
मेरठ, अक्टूबर 10 -- Meerut News: रोहटा थाना क्षेत्र के डूंगर गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाबाजी धाम के पास स्थित गुर्जरों वाले तालाब के निकट कुएं से साधु की वेशभूषा में अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। कुएं से उठ रही तेज दुर्गंध के बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह डूंगर गांव निवासी अखिलेश अपने खेत में चारा काटने गए थे। इसी दौरान उन्हें पास के कुएं से काफी तेज बदबू आई। जब उन्होंने कुएं के पास जाकर अंदर झांका, तो पानी में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। शव की हालत अत्यधिक खराब थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि शव कई दिन पुराना है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.