Meerut News: कुंभकर्ण और मेघनाद के वध से गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
मेरठ, अक्टूबर 20 -- मेरठ में रामलीला का भव्य मंचन Meerut News: मेरठ। श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा के तत्वावधान में श्री रामलीला कमेटी की ओर से बुढ़ाना गेट स्थित जिमखाना मैदान में रामलीला का भव्य मंचन किया गया। इस दौरान कुंभकर्ण और मेघनाद वध, सती सुलोचना प्रसंग और रावण द्वारा भगवान शिव की पूजा की लीला का मंचन किया गया। पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मंचन का शुभारंभ वरुण अग्रवाल ने पूजन अर्चना के साथ किया। रामलीला में रावण के भाई कुंभकर्ण के रणभूमि में उतरने का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। कुंभकर्ण के विशालकाय स्वरूप और भगवान श्रीराम के साथ हुए भीषण युद्ध ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अंत में श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण धराशायी हो गया। इसके बाद लक्ष्मण और मेघनाद के बीच हुए भीषण युद्ध का मंचन किया गया, जिसमें लक्ष्मण ने मेघना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.