मेरठ, जुलाई 26 -- Meerut News: मेरठ। कीचड़ के छींटे पड़ने की मामूली बात शनिवार को हंगामा हो गया। युवक ने अपने साथियों के साथ पीछा किया और तेजगढ़ी पर कार को रोककर तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर मामला शांत हो गया। आरटीओ रोड निवासी आयुष अपने दोस्त के साथ कार से किसी काम से निकले थे। जब उनकी कार आवास विकास कार्यालय के पास पहुंची तो सड़क पर भरे बारिश के पानी के कारण कीचड़ के छींटे सड़क किनारे बाइक की चेन ठीक कर रहे एक युवक पर पड़ गए। इसे लेकर मौके पर कहासुनी हुई, लेकिन कार चालक वहां से आगे बढ़ गया। आरोप है कि इससे नाराज युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ कार का पीछा शुरू कर दिया। पीछा करते हुए कुछ स्कूटी सवार युवक भी उनके साथ शामिल हो गए। आरटीओ रोड से तेजगढ़ी तक ...