मेरठ, अगस्त 9 -- Meerut News: मवाना तहसील क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी किसान तिमेश्वर कुमार त्यागी से एसडीएम और राजस्व निरीक्षक बनकर की गई 30 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र की साइबर टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं एसडीएम संतोष कुमार ने रविवार को बताया कि ठगी गई 30 हजार रुपये की रकम रिकवर करा ली गई है। मामले में परीक्षितगढ़ थाने पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। पुलिस अब फोन करने वाले आरोपियों की पहचान और उनके संबंध में अन्य जानकारी जुटाने में लगी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सरकारी अधिकारी के नाम पर फोन आने पर बिना सत्यापन के ऑनलाइन भुगतान न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...