मेरठ, अक्टूबर 8 -- Meerut News: रोहटा गांव निवासी भाकियू रोहटा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चमन सिंह पर गांव निवासी दो बिल्डरों ने मटीरियल का रुपया मांगने पर मारपीट कर दी। आरोपितों ने आंख पर पिस्टल की बट मारकर जख्मी दिया। घायल की मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पत्नी पिंकी ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिसको लेकर यूनियन पुलिस के खिलाफ रणनीति बनाने की तैयारी कर रही है। वहीं थाना प्रभारी पूजा पंवार ने बताया कि गुरुवार को तहरीर मिली है, जांच कर कार्यवाही की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: न्यायालय के आदेश पर तीन माह बाद पटहेरवा पुलिस ने पांच लोगों को बनाया आरोपी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...