मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: टिकौला चीनी मिल परिसर में मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा अभियान के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सौवीर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक रामराज शाखा के प्रबंधक श्याम किशोर तिवारी मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक श्याम किशोर तिवारी ने किसानों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा उपलब्ध है। वहीं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का जीवन बीमा प्रदान किया जाता है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बीमा व पेंशन योजनाओं से जुड़ेंगे गन्ना किसान : पल्टूराम उन्होंने अटल पेंशन योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डालत...