मेरठ, नवम्बर 22 -- Meerut News: मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) में किसानों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। संयुक्त किसान संघर्ष समिति के बैनर तले धरनारत वेदव्यासपुरी, गंगानगर और लोहियानगर के किसानों-महिलाओं ने शनिवार को मेडा उपाध्यक्ष (वीसी) की गाड़ी को घेर लिया। हंगामा कर दिया। बाद में वीसी गाड़ी से उतरे और किसानों से बात की। दफ्तर में किसानों को बुलवाया। हालांकि, किसानों-मेडा वीसी के बीच वार्ता विफल हो गई। वार्ता में किसानों से वीसी ने कहा कि शहर के 16 हजार भवनों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में नौ तारीख को होने वाली सुनवाई को लेकर वह व्यस्त हैं। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे और धरना समाप्त करने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- Noida News: किसानों ने अधिसूचित जमीन पर चला दिए ट्रैक्टर किस...