मेरठ, नवम्बर 8 -- Meerut News: मेरठ विकास प्राधिकरण कार्यालय में पिछले छह दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने शनिवार को धरनास्थल पर ही छोटी दीवाली मनाई और दीपक जलाए। मेरठ विकास प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी ओर, मोहसिन जाहिदपुर के नेतृत्व में दिव्यांगों ने भी किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया। लोहियानगर, गंगानगर, वेदव्यासपुरी के किसानों का लगातार छठवें दिन भी धरना जारी रहा। धरनास्थल पर जसवीर प्रधान, गौरव गुर्जर काजीपुर, धर्मपाल भड़ाना के नेतृत्व में किसान और महिलाएं धरने पर डटी रहीं। महिलाओं, किसानों व तीनों योजनाओं से जुड़े किसानों के परिवारजनों ने छोटी दीवाली का त्योहार धरनास्थल पर मनाया। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेडा दफ्तर परिसर में धरने पर बैठे किसानों...