मेरठ, सितम्बर 29 -- Meerut News: संभागीय परिवहन कार्यालय में सोमवार को बढ़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टरों-टॉली लेकर पहुंचे। देर शाम तक धरना देकर किसानों ने प्रदर्शन किया। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने एआरटीओ प्रशासन के सामने अपनी मांग रखी। जब तक धरना चला एआरटीओ प्रवर्तन और एआरटीओ प्रशासन धरने पर किसानों के साथ बैठे रहे। संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों को किसानों ने चेतावनी दी कि अगर अब एक भी वाहन जब्ती किया तो लड़ाई आरपार की होगी। कहा कि जबदस्ती वाहनों को घर के बाहर, सड़क से उठाया जा रहा है। इन दौरान किसानों की अधिकारियों ने तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में एआरटीओ प्रशासन विकास यादव, एआरटीओ प्रवर्तन सुधांशु रंजन ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद देर शाम किसानो...