Meerut News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेरठ, अक्टूबर 8 -- Meerut News: सरधना क्षेत्र के कालंदी गांव निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने थाना सरधना में तहरीर देकर बेटी की तलाश कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और किशोरी की तलाश में जुट गई। पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी सात अक्तूबर की रात करीब एक बजे घर से लापता हो गई। आरोप है कि आदर्श पुत्र राजेश उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी बेटी का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित पिता ने पुलिस से किशोरी की तलाश कर उसे बरामद करने तथा आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और किशोरी की तलाश में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.