Meerut News: किशोरी को बहला फुसलाकर पड़ोसन ने हड़पे जेवरात, रिपोर्ट दर्ज
मेरठ, अगस्त 10 -- Meerut News: लिसाड़ी गेट की मदीना कॉलोनी में पड़ोसन ने एक किशोरी को बहला फुसलाया और घर में रखे लाखों के सोने-चांदी के जेवरात मंगा लिए। महिला ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कमरजहां पत्नी शमीम ने बताया कि काम करने के सिलसिले में वह घर से बाहर रहती है। उसकी 13 साल की बेटी घर पर रहती है। 19 जुलाई पड़ोस में किराये पर रह रही गुलिस्ता ने बेटी को बहला फुसलाया और घर में रखे सारे सोने चांदी के जेवरात मंगा लिए। जिनको भगत सिंह मार्केट में सुनार को बेच दिया। वापस आने पर बेटी से पूछा तो सारी बात पता चली। गुलिस्ता से जेवरात वापस मांगे तो जल्द वापस करने की बात कही। कमरजहां ने गुलिस्ता व सुनार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.