मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: किनौनी चीनी मिल में गुरुवार को पेराई सत्र का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी करेंगे। दोपहर 12 बजे हवन-पूजन के बाद मंत्री केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत करेंगे। मिल उपाध्यक्ष केपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पिछले सत्र में मिल ने एक करोड़ 45 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर 11.22 प्रतिशत औसत रिकवरी के साथ 16 लाख 29 हजार चीनी के बोरे तैयार किए थे। इस बार डेढ़ करोड़ कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। गन्ना समितियों के 181 क्रय केंद्र आवंटित हुए हैं। इनमें 178 केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं,जबकि 80 केंद्रों पर तौल शुरू कराने के लिए इंडेंट जारी करने की तैयारी है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बागपत शुगर मिल के पेराई सत्र का गन्ना मंत्री ने किया शुभारंभ किसानों को ...