Meerut News: किनौनी के जंगल में पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव
मेरठ, अगस्त 13 -- Meerut News: किनौनी-मऊ संपर्क मार्ग पर बुधवार रात 14 वर्षीय छात्र ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना किया। वहीं गुरुवार शाम को पोस्टमार्टम होने के बाद किशोर का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव किनौनी निवासी हिमांशु (14 वर्ष) पुत्र राजू कक्षा सात में पढ़ता था। वह बुधवार शाम चार बजे के लगभग घर पर किसी को कुछ बताए बगैर कही चला गया था। जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी देर रात तक तलाश भी की] लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं चला। जब गुरुवार सुबह किसान अपने खेतों पर चारा लेने जा रहे थे तो उन्हें किनोनी गांव के जंगल में गांव मऊ संपर्क मार्ग पर कब्रिस्तान के पास जिले सिंह के खेत में खड़े नीम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.