मेरठ, नवम्बर 26 -- Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर आंदोलनरत अधिवक्ताओं के साथ बुधवार शाम काशी टोल प्लाजा पर अभद्रता, मारपीट और हथियार दिखाने का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने गुरुवार सुबह 10 बजे से आठ घंटे तक काशी टोल प्लाजा को टोल फ्री कराने और दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का ऐलान किया है। ​केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन एवं मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा तथा संयोजक व महामंत्री परवेज आलम के नेतृत्व में बुधवार को 'न्याय रथ' के साथ गाजियाबाद में जनजागरण यात्रा निकाली गई थी। देर शाम वापसी के दौरान काशी टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं ने टोल कर्मियों को बताया कि वे जनहित से जुड़ी हाईकोर्ट बेंच की न्याय यात्रा से लौट रहे हैं, इसलिए उनका टोल फ्री किया...