मेरठ, नवम्बर 9 -- Meerut News: सोमवार सुबह कालंद चुंगी पर गन्नों से ओवरलोड भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोग ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। ट्रक पलटने से कब्रिस्तान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अधिकारियों से ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही की मांग की है। सोमवार सुबह गन्नों से लदा ट्रक कालंद की ओर से सरधना होता हुआ दौराला शुगर मिल जा रहा था। जैसे ही वह कालंद चुंगी पर कब्रिस्तान के निकट पहुंचा तो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान आसपास से गुजर रहे लोग उसकी चपेट में आने से बच गए। ट्रक सड़क पर पलटने के कारण मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई...