Meerut News: कालंद के पास बुलेट सवार ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर
मेरठ, नवम्बर 14 -- Meerut News: कालंद गांव के पास तेज रफ्तार बुलेट सवार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी बुलेट सवार मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पिठलोकर निवासी सतीश पुत्र राजपाल शुक्रवार दोपहर बाइक से सरधना आ रहे थे। जैसे ही वह कालंद गांव के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति से आ रहे बुलेट सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सतीश सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी बुलेट सवार बिना रुके मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में बाइक की टक्कर से राहगीर का कंधा जख्मी, चालक पर मुकदमा राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.