मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: खेत से मिट्टी उठाने के विरोध में शनिवार देर रात कालंदी गांव में कुछ लोगों ने एक डंपर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान हाथ में गोली लगने से डंपर चालक घायल हो गया। जिसे नगर के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने आ गई। पीड़ित पक्ष ने थाने में घटना की तहरीर है जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई थी। कालंदी गांव निवासी राज सिंह पुत्र जयपाल किसान है। उसने बताया कि वह अपने खेत से मिट्टी उठवा रहा थे। जिसकी उसने प्रशासन से अनुमति भी ले रखी है। आरोप है कि पड़ोसी किसान इसका विरोध कर रहा है। शनिवार रात वह अपने खेत से मिट्टी उठवा रहा था। तभी आरोपियां ने वहां पहुंच कर विरोध कर दिया। सूचना मिलते ही मुल्हेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तो ...