मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: मेरठ-हापुड़ मार्ग पर कैली स्थित संगम पैलेस के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एनसीआर अस्पताल में भर्ती कराया हालत नाजुक होने पर परिजन घायल को मेरठ के निजी अस्पताल ले गए। घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। खासपुर निवासी विकास (28 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल गुरुवार को बाइक से किसी कार्य से हापुड़ गया था। शाम को लौटते समय जैसे ही कैली स्थित संगम पैलेस के सामने पहुंचा तो मेरठ की तरफ से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत घायल को लालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्...