Meerut News: कायस्थ महासभा ने 14 शिक्षकों को किया सम्मानित
मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: मेरठ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (उत्तर प्रदेश पश्चिम) की ओर से रविवार को मेडिकल कॉलेज के निकट अनन्ता होटल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 14 शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कायस्थ महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष एके जौहरी, पुरुषोत्तम बिहारी लाल, इंजीनियर एके सक्सेना और अनुपम निधि ने किया। इसके बाद बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने गुरु वंदना की। प्रांतीय अध्यक्ष एके जौहरी ने शिक्षकों से पढ़ाई एवं जीवन में आगे बढ़ने हेतु मार्गदर्शन व प्रेरणा मिलने की बात कही। संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष जीएन सक्सेना द्वारा किया गया। रेनू सक्सेना एवं रुचि सक्सेना ने शिक्षकों के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Shamli News: भारतीय विद्यार्थी संगम ने 40 शिक्षकों और मेधावी छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.