मेरठ, सितम्बर 30 -- Meerut News: मेरठ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा(पश्चिम उ.प्र.) की ओर से कायस्थ समाज एवं सनातन धर्मियों के लिए त्रैमासिक वैवाहिक परिचय पुस्तक का विमोचन आनंद कुमार जौहरी के आवास 'आनंदम', श्रद्धापुरी में किया गया। ​इस अवसर पर मुख्य संयोजक आनंद कुमार जौहरी, पत्रिका संयोजक जीएन सक्सेना, मुकेश कुमार सक्सेना, जेएस कुदेसिया, डॉ. अमरीश सक्सेना, रेखा जौहरी (अध्यक्ष, श्री चित्रगुप्त आश्रम बृजघाट) और राष्ट्रीय सचिव डॉ. तेज भान सक्सेना उपस्थित रहे। ​विमोचन के दौरान वक्ताओं ने आशा जताई कि इस पत्रिका में दिए गए विवरण की मदद से परिजन उपयुक्त वर-वधू का चयन कर अपने बच्चों के वैवाहिक जीवन को सुखमय और उज्जवल बना सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...