मेरठ, सितम्बर 4 -- Meerut News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। आज जन्माष्टमी मनाई जाएगी। आधी रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना, अभिषेक, आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। शहर के औघड़नाथ मंदिर स्थित राधा गोविंद मंदिर, थापर नगर के राधा कृष्ण मंदिर, सदर के वामन मंदिर और शहर दाल मंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन किए जाने की तैयारियां हैं। मंदिरों में रंग बिरंगी रोशनी, फूलों की सजावट और आकर्षक झांकियों के जरिए श्रीकृष्ण जन्म की लीला को जीवंत किया जाएगा。 यह भी पढ़ें- Saraikela News: जन्माष्टमी आज, बाज़ारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़औघड़नाथ मंदिर में फूल बंगला रहेगा खास आकर्षण मंदिर अध्यक्ष सतीश सि...