Meerut News: काजीपुर में कमरे में मिला अधेड़ का शव
मेरठ, जुलाई 8 -- Meerut News: लोहियानगर के काजीपुर में एक अधेड़ का शव मिला। बताया जा रहा है कि अधेड़ काफी समय से बीमार था और अकेला ही किराए के मकान में रहता था। काजीपुर निवासी हरवीर सिंह ने बताया कि उनके मकान में 50 वर्षीय नरेशपाल पुत्र भोलेराम निवासी एल ब्लाक शास्त्रीनगर ने कमरा किराए पर ले रखा था। हरवीर इस मकान से दूर दूसरे मकान में रहते हैं। हरवीर के भाई वीरेन्द्र इस मकान के बराबर में रहते हैं। मंगलवार दोपहर उन्हें बराबर के मकान से बदबू आई। शक होने पर लोहियानगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मकान की जांच की तो जिस कमरे में नरेशपाल रहता था, वहां से बदबू आ रही थी। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: लखीसराय स्टेशन के पास मिला अज्ञात शव अंदर जाकर देखा तो नरेशपाल बेड पर मृत पड़ा था। जो बुरी तरह सड़ चुका था। पुलिस ने नरेश के स्वजन को सूचना दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.