मेरठ, जुलाई 25 -- Meerut News: जिले में कांवड़ सेवा शिविरों की अनुमति के लिए अब सिंगल विंडो सिस्टम(एकल खिड़की) की व्यवस्था होगी। इसके लिए डीएम डॉ. वीके सिंह के निर्देश पर प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिये हैं। एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार सिंह की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट, सभी एसडीएम, एसीएम को सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था के लिए कहा गया है। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस वर्ष श्रावण मास की शुरुआत 30 जुलाई से होगी और शिवरात्रि का मुख्य पर्व 11 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। डीएम के निर्देश पर एडीएम सिटी की ओर से जारी निर्देश के तहत कांवड़ ​यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुविधा के लिए कांवड़ मार्गों पर शिविर लगाए जाते हैं। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए ...