मेरठ, जुलाई 4 -- Meerut News: मोदीपुरम। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को थाना पल्लवपुरम में क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं एवं कांवड़ शिविर सेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, शिविर संचालन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में व्यापार संघ पल्लवपुरम के पदाधिकारी अध्यक्ष देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में शामिल हुए। व्यापारियों ने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में व्यापार संघ के संरक्षक एडवोकेट गौरव मलिक, महामंत्री संजय सिंह, रवि खुराना, श्याम यादव, उपाध्यक्ष धीरज चावला, मंत्री लाल सिंह, नरेश चौहान सहित उपस्थित...