मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में शिविर संचालकों ने तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू कर दी हैं। कांवड़ियों के आराम एवं सुरक्षा के लिए जर्मन हैंगर पंडाल लगाए जा रहे हैं, जिनमें चिकित्सा, जलपान, और विश्राम जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिलेभर में करीब 500 कांवड़ सेवा शिविरों के आयोजन का अनुमान है। रुड़की रोड पर कांवड़ सेवा शिविरों की तैयारियां शुरू हो गई। कई कांवड़ सेवा शिविर जर्मन हैंगर में लगेंगे। ओम सेवा समिति के तत्वावधान में शिव कांवड़ सेवा संघ द्वारा शिविर की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले वर्षों की भांति इस बार भी जर्मन हैंगर में ही कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन होगा। संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर रस्तोगी एवं कैंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी ने बताया क...