मेरठ, जुलाई 27 -- Meerut News: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग अपने-अपने स्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रहे हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत ने मवाना गंग नहर की पटरी पर पथ प्रकाश व्यवस्था का कार्य शुरू करा दिया है। पटरी पर लकड़ी की बल्लियां लगाने का काम जोरों पर चल रहा हैं। जिला पंचायत की ओर से मवाना तहसील क्षेत्र में बटावली गांव के नहर पुल से लेकर किठौर नगर पंचायत सीमा तक गंग नहर की पटरी पर बल्लियां लगाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बाद पांवटा हाईवे पर भी नहीं चल सकेंगे कांवड़िए, क्या है रूट प्लान इन बल्लियों पर चार अगस्त तक एलईडी लाइटें स्थापित कर दी जाएंगी, जिससे र...