मेरठ, अगस्त 10 -- Meerut News: हाईवे कांवड़ मार्ग पर चल रही कांवड़ यात्रा मेले को देखने के लिए परिजनों संग आई दो किशोरी बिछड़ी छोटी बहन को तलाशने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरियों को दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने कुछ समय बाद बिछड़ी किशोरी को मटौर कट से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। दौराला निवासी किशोरी लवी पुत्री प्रदीप अपनी बहन निधि और अपने परिजनों के साथ हाईवे पर कांवड़ मेल देखने आई थी। इस दौरान उसकी बहन निधि बिछड़ गई। यह भी पढ़ें- हाईवे कांवड़ मार्ग पर 20 कांवड़िये घायल, एक की मौत परिजनों संग हाईवे मार्ग पर बहन को तलाशने लगी। इस दौरान एक अज्ञात वाहन चालक उसको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई...