मेरठ, अगस्त 10 -- Meerut News: कांवड़ यात्रा के दौरान लागू यातायात प्रतिबंध का असर अब फल एवं सब्जी कारोबार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से आने वाले ट्रक रास्तों में फंसे होने के कारण दिल्ली रोड और लोहियानगर मंडी में फल-सब्जियों के साथ ही गल्ला मंडी में आवक प्रभावित रही। इसका सीधा असर बाजार में कीमतों पर पड़ा है और कई प्रमुख सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं। थोक मंडी में सब्जियों की कीमत में पांच रुपये से लेकर 20 रुपये प्रति किलो तक का उछाल आ गया है।

व्यापारियों के अनुसार व्यापारियों के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से आने वाली फल एवं सब्जियों की खेप समय पर मेरठ नहीं पहुंच पा रही है। भारी वाहनों के डायवर्जन और आवाजाही पर प्रतिबंध के कारण ट्रक विभिन्न मार्गों पर फंसे हुए हैं। फल एवं...