मेरठ, जुलाई 24 -- Meerut News: गंगनहर कांवड़ मार्ग पर राजस्थान के शिवभक्तों की आमद शुरू हो गई है। जिसके चलते गंगनहर पटरी पर अब 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजने लगे हैं। शुक्रवार को राजस्थान के विभिन्न जिलों के कई कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते दिखाई दिए। भगवा वस्त्रों में सजे शिवभक्त पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ यात्रा कर रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गंगनहर पटरी और प्रमुख मार्गों पर चहल-पहल काफी बढ़ गई है। जगह-जगह लोगों ने सेवा शिविर लगाने शुरू कर दिए हैं। प्रशासन भी अपनी तैयारियों में लगा हुआ है। शुक्रवार को प्रशासन द्वारा सभी गंगनहर पुलों पर बल्ली व टीनशेड लगाकर बैरिकेडिंग की गई है। यह भी पढ़ें- शामली से गुजरने लगे कांवड़िये, सावन से पहले बढ़ी शिवभक्तों की चहल-पहल इसके अलावा लाइटिंग का कार्य...