Meerut News: कांवड़ मार्ग पर बिजली व्यवस्था को मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण
मेरठ, जुलाई 24 -- Meerut News: कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से मुख्य अभियंता (वितरण) मेरठ क्षेत्र द्वितीय गुरजीत सिंह ने गुरुवार को मवाना क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिजली व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने मवाना गंग नहर पुल से कूड़ी कमालपुर के बीच तीन स्थानों पर बिजली लाइनों की क्रॉसिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि इन स्थानों पर विद्युत लाइनों के नीचे सुरक्षा की दृष्टि से गाइडिंग नहीं लगाई गई है। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को दो दिन के भीतर गाइडिंग लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.