Meerut News: कांवड़ मार्ग पर दो बाइकों में भिड़ंत, दंपति घायल
मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: शुक्रवार देर रात कांवड़ मार्ग पर अटेरना पुल के निकट दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें दंपति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरधना सीएचसी में भर्ती कराया। दूसरी बाइक पर सवार युवक फरार हो गए। ईकड़ी निवासी संदीप पुत्र ओमवीर शुक्रवार रात अपनी पत्नी शिवानी के साथ बाइक पर सवार होकर खतौली की तरफ से वापस गांव आ रहे थे। जैसे ही वे अटेरना पुल के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संदीप और उनकी पत्नी शिवानी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं, हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.