Meerut News: कांवड़ मार्ग पर अतिक्रमण हटाया, वाहनों के चालान किए
मेरठ, अगस्त 3 -- Meerut News: कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग को पूरी तरह बाधामुक्त बनाए रखने के लिए पुलिस ने रविवार को शहर में व्यापक अभियान चलाया। बढ़ती कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए हापुड़ अड्डा चौराहे से जाकिर कॉलोनी पुलिस चौकी तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाए गए, जबकि मार्ग पर खड़े वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और कई वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस टीम ने सड़क पर कब्जा कर बनाए गए अस्थायी ढांचे और अन्य अवरोध हटवाकर कांवड़ मार्ग को साफ कराया। अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की कि सड़क पर अनावश्यक वाहन खड़े न करें, यातायात नियमों का पालन करें और कांवड़ यात्रा की व्यवस्था बनाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.