मेरठ, जुलाई 7 -- Meerut News: मेरठ। श्रावण मास में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विकास भवन सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें कांवड़ यात्रा से जुड़े सभी प्रमुख विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई। सीडीओ ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए विभागीय समन्वय सबसे अहम है। संबंधित विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही कांवड़ मार्गों और मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, पथ प्रकाश, बिजली व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, साइन बोर्ड और सुरक्षा प्रबंध समय से पूरा करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: 25 जुलाई तक पूरी हों सभी तैयारियां, लापरवा...