मेरठ, अगस्त 4 -- Meerut News: मेरठ में सावन मास के दौरान कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने लगी है। जहां महिलाएं, युवा और स्थानीय लोग अपने घरों को छोड़कर शिवभक्तों की सेवा में पूरी तरह तल्लीन हैं। शिविरों में कांवड़ियों को फल, पानी, दवा और भोजन वितरित किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व स्वास्थ्य के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मेरठ से फिलहाल हजारों की संख्या में कांवड़िए गुजर रहे हैं, जिसके चलते प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों में अवकाश भी घोषित किया है। कांवड़ मार्गों पर समितियों व स्थानीय नागरिकों द्वारा सेवा शिविर लगाए गए हैं। मार्गों पर स्वास्थ्य बूथ, एम्बुलेंस और डॉक्टर चौबीसों घंटे तैनात हैं। शिविरों के साथ ही कांवड़ मार्गों पर युवा और महिलाएं मिलकर भक्तों को ठंडे पेय पदार्थ, दवा और मरहम-पट्टी उपलब्ध करा रहे हैं। कांवड़ियों की सेवा के लिए युवा ...