मेरठ, अगस्त 6 -- Meerut News: मेरठ। कांवड़ यात्रा के चरम पर पहुंचने के साथ ही बुधवार शाम दिल्ली रोड पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदल गई। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली रोड पर टू-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी। कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन के लिए सड़क की एक ओर विशेष व्यवस्था की गई, जबकि दूसरी ओर से दोनों दिशाओं का वाहन यातायात संचालित किया गया। व्यवस्था लागू होते ही शॉप्रिक्स मॉल चौराहे से लेकर बेगमपुल तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कार, बस, ऑटो और दोपहिया वाहन घंटों रेंगते रहे। जाम का असर आसपास के संपर्क मार्गों पर भी दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: कांवड़ मार्गों पर चप्पे चप्पे पर तैनात किया गया पुलिस बल कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेने को मजबूर हुए। मौके पर तैनात पुलिस और ट्रैफिक पुलिसकर्मी लग...