Meerut News: कांवड़िया का गुम मोबाइल बरामद, साथी को किया सुपुर्द
मेरठ, अगस्त 6 -- Meerut News: रोहटा थाना पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान गुम हुए कांवड़िया का मोबाइल बरामद कर ईमानदारी और तत्परता का परिचय दिया। हरमुखपुरी, मोदीनगर निवासी वंश पुत्र राजेंद्र का मोबाइल करीब दो दिन पूर्व कांवड़ यात्रा के दौरान कहीं गुम हो गया था। मोबाइल गुम होने की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और तकनीकी सहायता व स्थानीय स्तर पर प्रयास करते हुए मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक सत्यापन और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल वंश के साथी को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर कांवड़िया और उसके साथियों ने रोहटा पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। थाना पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.