मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: गढ़ रोड भटीपुरा गांव स्थित उमालोक पब्लिक स्कूल में गुरुवार हिंदी कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक कविता शब्दों के सौद्रर्य की लयबद्ध रचना है पर बच्चों ने तरह तरह की कविताएं प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में युवा कवियों को देशभक्तिए पर्यावरण व हास्य कविता पर विभिन्न कविताएं सुनने के लिए प्रेरित किया गया। सभी विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्या डॉ. बबीता पाराशर ने कहा कि इस तरीके की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने में सहयोगी होती हैं। यह प्रतियोगिता दो स्टार में कराई गई। कक्षा प्रथम व द्वितीयए कक्षा तीन से कक्षा 5 तक। जिसमें कक्षा 1 से 2 में अद्विका प्रथम, प्रत्यक्ष द्वितीय व सुहानी तृत...