मेरठ, अक्टूबर 20 -- Meerut News: 20 अक्तूबर की मध्य रात्रि से मेरठ, मुरादनगर, गाजियाबाद और दिल्ली के कुछ इलाकों में गंग नहर से गंगा जल की सप्लाई दीवाली के दिन तक बंद हो जाएगी। इस कारण गंग नहर के एक्सईएन की ओर से जल निगम, नगर निगम को पत्र जारी कर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कहा गया है। इस दौरान हरिद्वार से ही गंग नहर में पानी की सप्लाई नहीं होगी। गंग नहर मेरठ खंड के एक्सईएन विकास त्यागी के अनुसार हर वर्ष मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद एवं हापुड़ जिले के अंतर्गत पड़ने वाले रजवाहों और माइनरों की सिल्ट सफाई का कार्य किया जाता है। इसके लिए हरिद्वार से गंगा जल की सप्लाई को विजयादशमी अर्थात 20 अक्तूबर की रात से दीवाली अर्थात आठ नवंबर तक ​बंद रखा जाएगा। इस दौरान गंग नहर की सप्लाई और सिल्ट सफाई का कार्य किया जाएगा। वार्षिक नहरबंदी और सिल्ट सफाई के कारण ...