मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: किनौनी शुगर मिल गन्ना बकाया भुगतान, महंगी चीनी पर किसानों को बोनस देने, तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार आदि को लेकर भारतीय किसान यूनियन मंगलवार को कमिश्नरी का घेराव कर महापंचायत करेगी। भाकियू पिछले दस दिन से इसकी तैयारी कर रही है। किसान नेताओं का दावा है कि सैंकड़ों ट्रैक्टरों के साथ जनपद के हजारों किसान कमिश्नरी घेराव के लिए पहुंचेंगे। कमिश्नरी पर ही किसानों के लिए लंगर की व्यवस्था की जाएगी। अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन लंबा खिंच सकता है।भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि सरकार कर्मचारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। तहसीलों में इतना भ्रष्टाचार है कि कोई भी काम बिना सेवा शुल्क के नहीं होता है। सरकार व्यापारियों का कर्ज माफ करने में लगी है और किसान कर्ज के बोझ तले ...