मेरठ, सितम्बर 11 -- Meerut News: 10 दिन पूर्व नंगली-शौल्दा मार्ग पर फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूट के प्रयास के मामले में किठौर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। गुरुवार शाम नगर चौकी इंचार्ज मनदीप त्यागी पुलिस टीम के साथ किठौर-हापुड़ मार्ग पर शाहजमाल के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: सीएसपी संचालक से 2.5 लाख कीलूट, तीन लूटेरे गिरफ्तार, पेज 1पुलिस पूछताछ पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनुज पुत्र विनोद निवासी हसनपुर कलां बताया। आर...