मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: गन्ना रेट 500 रुपये प्रति कुंतल करने, बारिश में बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने आदि की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने गन्ना व तिरंगे के साथ कमिश्नरी पर जोरदार प्रदर्शन किया। ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे किसानों ने हाथ में गन्ना और तिरंगा लिया हुआ था। कमिश्नरी गेट के सामने सड़क पर कुछ देर बैठने के बाद किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट के लिए कूच किया तो एसपी सिटी और एडीएम सिटी ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन किसान नहीं माने। पुलिस ने ट्रैक्टरों को कलेक्ट्रेट के अंदर जाने से रोकने के लिए गेट पर ताला लगा दिया। इसे लेकर किसान आक्रोशित हो गए और किसानों ने गेट की चाबी लेकर खोलने की कोशिश की एएसपी सीओ सिविल लाइन दीक्षा ने ताला नहीं खोलने दिया। इस पर सीओ सिविल लाइन और किसानों के बीच नोकझोंक...