मेरठ, जुलाई 13 -- Meerut News: कलक्ट्रेट में हुए बवाल के बाद दर्ज मुकदमे में पुलिस ने दो और आरोपियों की पहचान कर ली है। वीडियो फुटेज और घटनास्थल की फोटो के आधार पर दोनों को चिह्नित किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है और उन पर हत्या समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर रहे हैं। पुलिस ने जिन दो आरोपियों की पहचान की है, उनमें सागर लिसाड़ी और प्रमोद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सागर लिसाड़ी पर पूर्व में गोली चलाने का आरोप है। वहीं प्रमोद के खिलाफ भी हत्या सहित कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस प्रारंभिक जांच में प्रदर्शन को उग्र बनाने में उनकी संलिप्तता बता रही है।

हर थाने में भेजी गई वीडियो प्रदर्शन के दौरान बनाई गई वीडियो सभी थानों को भेज दी गई हैं। जांच टीम लगातार वीडियो फुटेज क...