मेरठ, जुलाई 29 -- Meerut News: सरूरपुर पुलिस ने करीब दो साल से लापता चल रही किशोरी को बुधवार को हर्रा मोड़ से सकुशल बरामद कर लिया। लंबे इंतजार के बाद बेटी के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बरामद किशोरी को अपने संरक्षण में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने 6 नवंबर 2024 को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की और किशोरी की तलाश तेज कर दी, लेकिन लंबे समय तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब दो साल से लापता किशोरी को हर्रा मोड़ से सकुशल बरामद कर लिया। इसे लेकर पुलिस ने पूछताछ...