मेरठ, अक्टूबर 6 -- Meerut News: मेरठ। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के सदस्यों द्वारा वर्धमान एकेडमी, रेलवे रोड में विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीए राजीव गुप्ता एवं सीए निमिषा रोहित अग्रवाल ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों एवं प्रोफेशनल कोर्सेज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। सीए राजीव गुप्ता ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित करने, सही करियर विकल्प चुनने एवं निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। सीए निमिषा रोहित अग्रवाल ने कक्षा 12 के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी. दोनों वक्ताओं ने विशेष रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) कोर्स के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कक्षा 12 के बाद विद्यार्थी सीए कर सकते है...