मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: मेरठ। साकेत स्थित इंग्राहम स्पोर्ट्स एकेडमी में रविवार को इंटरनेशनल शॉटोकान कराटे यूनाइटेड कराटे संस्था की ओर से कराटे बेल्ट प्रतियोगिता कराई गई। 50 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जबकि 32 खिलाड़ियों ने विभिन्न बेल्ट और पदक हासिल किए। मुख्य अतिथि चीफ ट्रैफिक इंस्ट्रक्टर सुनील कुमार शर्मा तथा इंग्राहम स्कूल के हेड दिनेश स्टैनली पॉल ने विजेता खिलाड़ियों को कलर बेल्ट, प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सेंट जॉन्स गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने भी कई पदक अपने नाम किए। विजेता खिलाड़ियों में मरियम, रिज़किन, सलोनी, नसरा, इंशा, आफिया, अमायरा, ज़रीन, ज़किया, अज़किया, नूरीन, रहमत, आकृति, कनिष्का, मोक्षिका, उमेज़ा, नाविका, साराह, अक्षया, अतिका, वैष्णवी, आर्विका, कनिका और हानिया शामिल रहीं। व...